India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग
16-Aug-2021 07:55 AM
NAWADA : नवादा जिले के एक गांव में बुखार की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है। जिन तीन लोगों की मौत हुई वह सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। यह पूरा मामला गोविंदपुर प्रखंड के बाराटांडा गांव का है। इस गांव में बुखार ने पिछले कुछ दिनों में गजब का कहर बरपाया है। गांव के कई लोग बुखार से पीड़ित है और एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
नवादा जिला प्रशासन को जैसे कि इस मामले की जानकारी हुई है डीएम यशपाल मीणा के निर्देश पर तुरंत मेडिकल की टीम गांव पहुंची है और गांव वालों का इलाज करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एक हफ्ते के अंदर दो 2 दिन के अंतराल पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह सभी बुखार से पीड़ित थे जिन लोगों की मौत बुखार से हुई उनमें बाराटांडा के रहने वाले रामविलास राजवंशी की पत्नी लालो देवी उनकी दो बेटियां करिश्मा कुमारी और सोनम कुमारी शामिल है जबकि परिवार के अन्य दो सदस्यों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस पूरी घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पंचायत की मुखिया को दी। मुखिया ने तत्काल डीएम और बीडीओ के साथ-साथ सिविल सर्जन को मामले की जानकारी दी और उसके बाद से मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है।
स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए 2 महिलाओं को भर्ती कराया गया है। मेडिकल टीम को लीड करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि महिलाओं का आवश्यक टेस्ट कराया गया है। इसमें से एक महिला टाइफाइड से पीड़ित पाई गई है और अब इन दोनों का सही इलाज किया जा रहा है। मेडिकल टीम के डॉक्टरों का यह भी कहना है कि गोविंदपुर का इलाका मलेरिया रोग से प्रभावित होने वाले इलाकों में शामिल है। ऐसे में मेडिकल टीम मलेरिया के साथ-साथ कालाजार और टाइफाइड की जांच भी कर रही है।