ब्रेकिंग न्यूज़

पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

Home / bihar / नवादा में भीषण सड़क दुर्घटना, बस पलटने से 2 यात्रियों की मौत

नवादा में भीषण सड़क दुर्घटना, बस पलटने से 2 यात्रियों की मौत

07-Feb-2021 07:28 AM

By SONU KUMAR

NAWADA : जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है।  सड़क दुर्घटना में 2 यात्रियों की मौत हो गई है। हादसा बस पलटने की वजह से हुआ है। रजौली के एनएच 31 पर पर घाटी में बस पलट गई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।


इस सड़क हादसे में लगभग दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं जबकि 2 महिला यात्रियों की मौत हो गई है। जिन महिला यात्रियों की मौत हुई है उनमें एक टाटा की रहने वाली है और दूसरी महिला नालंदा जिले की। सड़क हादसे में घायल सभी यात्रियों को रजौली अनुमंडल के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। 


बस में सवार यात्रियों के मुताबिक हादसा ड्राइवर की आंख लगने के कारण हुआ। घाटी में बस चलाते वक्त ड्राइवर को नींद आ गई उसकी वजह से संतुलन बिगड़ा और बस पलट गई। जिस बस का एक्सीडेंट हुआ है वह शिव शक्ति ट्रेवल्स की है। यह बस टाटा से चलकर बिहार शरीफ आ रही थी।