मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
09-Feb-2025 01:17 PM
By First Bihar
Bihar News : बिहार के नवादा जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले के नारदीगंज प्रखंड में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जिसमें वार्ड नंबर 10 और 11 के बीच सड़क किनारे स्थित पांच दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में करीब 3 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक सब्जी विक्रेता लाल मुनी, छोटू मियां और लालू मियां ने बताया कि अचानक आग लगने से उनकी दुकान का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इस आगलगी में करीब 1 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पान दुकान संचालक अनिल चौरसिया और सुनील चौरसिया ने बताया कि उनकी दुकानों में आग लगने से करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। उनकी दुकान में रखा फ्रिज और कई अन्य कीमती सामान भी जलकर राख हो गए।
वहीं,कुछ स्थानीय लोग इसे शॉर्ट सर्किट का मामला मान रहे हैं। जबकि अनिल और सुनील चौरसिया को शक है कि किसी ने दुश्मनी के चलते उनकी दुकानों में आग लगाई है। उन्होंने बताया कि वे रोज दुकान बंद कर घर चले जाते थे, लेकिन शनिवार की रात 12 बजे उन्हें दुकान में आग लगने की खबर मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी।
इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन दुकानदारों का मानना है कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया कृत्य हो सकता है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आग लगने के असली कारणों का खुलासा किया जाएगा।