Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
25-Jun-2020 12:43 PM
PATNA : पेट्रोल-डीजल पर बिहार में सियासत गरमा गयी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच साइकिल चला कर विरोध करने के बाद अब जेडीयू ने इसे नौटंकी करार देते हुए कहा है कि चुनाव में य़े सब काम नहीं आने वाला नहीं है।
जेडीयू प्रवक्ता और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि नौटंकी करने से अच्छा है कि पहले वे गोपालगंज जाते और जिनकी जमीन हड़प ली है उनसे माफी मांगते और उनकी जमीन वापस करते। इस गलती के लिए वे साइकिल यात्रा निकालते तो लगे हाथ पाप भी धुल जाता।उन्होनें कहा कि पेट्रोल -डीजल की कीमतों पर नौटंकी कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के राजकुमार बड़ी-बड़ी गाड़ियों से चलते हैं, साइकिल चला रहे हैं और पीछे-पीछे बड़ी-बड़ी गाड़ियां चल रही है। ऐसे में विरोध की नौटंकी कर वे चुनाव जीतने की कवायद कर रहे हैं वे काम नहीं आने वाला है।
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही है वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर आवास से अपना विरोध जताते हुए साइकिल पर निकले उनके साथ उनके बड़े भाई और विधायक तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जबतक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी नहीं आएगी तबतक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही है वृद्धि से आमलोगों से लेकर कारोबारी तक प्रभाव पड़ रहा है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पहले राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव ने मोर्चा खोल रखा है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को तेजस्वी यादव बिहार चुनाव में भी मुद्दा बनाना चाहते हैं। जिसे लेकर वे आज प्रदर्शन करने सड़क पर उतर गए हैं। इसके पहले तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर भी आक्रामक तेवर अपनाते हुए केंद्र सरकार को घेरा था।