मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
19-Dec-2020 08:41 AM
By Pranay Raj
NALANDA : झारखंड के लातेहार में नालंदा के सीआरपीएफ जवान अभिषेक कुमार की मौत हो गयी. ड्यूटी के दौरान खुद की राइफल से चली गोली से घटना हुई है. होनहार बेटे की मौत से जिले के चंडी थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव रो पड़ा.
घटना गुरुवार की शाम करीब सात बजे की है. मृतक जवान के बड़े भाई शक्ति कुमार ने बताया कि अभिषेक सीआरपीएफ 214 बटालियतन में तैनात थे. उनकी पोस्टिंग लातेहार के ओरैया कैंप में था. गुरुवार की शाम वे ड्यूटी पर तैनात थे, उसी दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनकर उनके साथी दौड़े तो देखा कि अभिषेक के गन से फायरिंग हुई है और वह खून से लथपथ हैं.
तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. बटालियन के वरीय अधिकारियों द्वारा जवान के पिता उदय प्रताप सिंह को घटना की जानकारी दी गयी. उसके बाद गांव में कोहराम मच गया. रात में ही परिवार के लोग लातेहार रवाना हो गये. पोस्टमार्टम होने के बाद विशेष वाहन से जवान का शव गांव लाया जा रहा है. शनिवार की देर रात तक शव गांव पहुंचने की संभावना है.
एक साल पहले हुई थी शादी
जवान अभिषेक की शादी एक साल पहले बड़े ही धूमधाम से की गयी थी.उनके पिता भी सीआरपीएफ में हैं. उनकी पोस्टिंग गया के आमस में हैं. दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा अभिषेक हाल ही में गांव आया था और 12 दिसंबर को ही लातेहार गया था. एक सप्ताह गुजरे भी नहीं और उसकी मौत की सूचना से हर कोई सन्न हैं.