बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप
14-Dec-2025 01:05 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Accident News: बिहार के नालंदा जिले में चंडी थाना क्षेत्र के मेहंदी बिगहा मोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब दो बाइकों पर सवार पांच युवक उतरा गांव की ओर जा रहे थे।
मृतकों की पहचान उतरा गांव निवासी गोरे लाल पासवान के 25 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार और मदन तांती के 23 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार के रूप में की गई है। घायलों में रौशन कुमार, केवई गांव निवासी सुक्खू कुमार और एक अज्ञात युवक शामिल हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक चालक एक-दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं, जिससे सभी युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नूरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही बिहारशरीफ सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
बिहारशरीफ सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम बिहारशरीफ सदर अस्पताल में कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।