ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Home / bihar / नालंदा में कोरोना का खौफ, 16 पॉजिटिव केस सामने आने के बाद पूरे...

नालंदा में कोरोना का खौफ, 16 पॉजिटिव केस सामने आने के बाद पूरे बिहारशरीफ में हो रही सीलिंग

21-Apr-2020 12:12 PM

By Pranay Raj

NALANDA : नालंदा में अब कोरोना का खौफ लोगों को सताने लगा है। एक ही दिन में बिहारशरीफ से 16 पॉजिटिव केस सामने आने के बाद प्रशासन सकते में हैं। पूरे बिहारशरीफ को सील किया जा रहा है। शहर के तमाम रास्तों पर सीलिंग का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।


जिले को सील कर दिया गया है।बिहार शरीफ के 17 नंबर तालाबपर ,देवी सराय चौक, कारगिल बस स्टैंड, बिहार शरीफ रेलवे गुमटी , बबुरबन्ना समेत अन्य जगहों पर बांस बल्ले से बारकेटिंग कर सीलिंग की जा रही है ।  इधर सभी मोहल्ले में निगम कर्मियों द्वारा सेनेटाइजर का काम किया जा रहा है। हालांकि सड़क पूरी तरह खाली तो नहीं दिखे लेकिन आम दिनों की अपेक्षा सड़कों पर कम लोग नजर आ रहे हैं । चौक चौराहों पर पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई है।


बता दें कि बिहारशरीफ से मिले संक्रमितों में 16 लोग सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के संपर्क में आए थे जिन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहीं दुबई से आए युवक ने कई जानकारी छिपाने की कोशिश की है। जब वह 22 मार्च को दिल्ली से पटना आया था तो ससुराल में खुद को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन क्यों नहीं किया। और जब वह मात्र 10 दिन ही ससुराल में रहा तो बिहारशरीफ कब लौटा। अगर आया तो आते ही सदर अस्पताल क्यों नहीं गया। 11 अप्रैल तक का इंतज़ार क्यों किया। लॉकडाउन में पटना से बिहारशरीफ कैसे आया। क्या रास्ते में किसी ने नहीं टोका, क्या सीमा पर पुलिस लापरवाह थी। ऐसे कई सवालों का जवाब प्रशासन को ढूंढना पड़ेगा।