मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
19-Apr-2020 02:00 PM
By Pranay Raj
NALANDA : जहां एक ओर लॉकडाउन को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी कार्डधारियों को 5 किलो अनाज देने की घोषणा की है । वहीं नालंदा जिले के पीडीएस डीलर सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं ।
मामला बिहारशरीफ प्रखंड के पलटपुरा पंचायत के देवकली गांव का है । ग्रामीण कुम्हरी देवी, तेतरी देवी, कमला देवी, कविता देवी, कुंती देवी, जवाहर पासवान, कमलेश पासवान, अनिल चौधरी की माने तो सरकार की घोषणा के बाद जब वे लोग अनाज लेने पीडीएस दुकान जाते है तो डीलर योगेश्वर पासवान यह कहकर उनलोगों को भगा देता है कि उजाला और पीला कार्ड पर अनाज नहीं दिया जाएगा । ये ही नहीं ये लोग डीलर पर गाली गलौज भी करने का आरोप लगा रहे है ।
वहीं पंचायत की मुखिया सुमबुल आफरीन और मुखिया प्रतिनिधि नौशाद अहमद ने भी डीलर पर मनमानी करने का आरोप लगाया है । उन्होनें बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से की है मगर अब तक कोई निराकरण नहीं हुआ । लॉकडाउन में गरीबों के घरों में ठीक से चूल्हा नहीं चल पा रहा है । ऐसे में अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए । वहीं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि मुखिया द्वारा अनाज दिए जाने की शिकायत मिली है । जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी ।