ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / bihar / मुजम्मिल ने मोदी-शाह को दी खुली चुनौती, कहा- वो हमें उठाने नहीं आएंगे,...

मुजम्मिल ने मोदी-शाह को दी खुली चुनौती, कहा- वो हमें उठाने नहीं आएंगे, देखें वीडियो

28-Jan-2020 01:52 PM

JAHANABAD: शरजील इमाम का भाई मुजम्मिल इमाम भी बेहद जहरीला है. मुजम्मिल का एक दूसरा वीडियो सामने आया है जिसमें वो जहानाबाद के मुसलमानों को सरकार के खिलाफ भड़का रहा है. इस वीडियो में मुजम्मिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को खुली चुनौती दे रहा है. मुजम्मिल ने कहा है कि हम कितना भी प्रोटेस्ट कर लें, मोदी-शाह हमें उठाने नहीं आएंगे.


मुजम्मिल इमाम ने अपने भाषण में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को कोट करते हुए कहा है कि हमारा मुस्तक्विल खुदा लिखता है नीतीश-लालू नहीं. अपने वीडियो में मुजम्मिल जहानाबाद के मुस्लिमों से CAA-NRC-NPR का विरोध करने की अपील कर रहा है. मुजम्मिल ने कहा है कि 'जहानाबाद में सवा लाख मुस्लिम हैं अगर 70 हजार भी एनपीआर का डेटा नहीं देते हैं तो नीतीश-मोदी क्या कर लेंगे. थाने को इतनी औकात नहीं है कि वो 50 हजार लोगों को उठा सके, कितनों को जेल में वो रखेंगे.' मुजम्मिल ने NPR का बायकॉट करने की लोगों से अपील की और कहा कि एनआरसी का पहला स्टेप एनपीआर है. NPR को बायकॉट करके ही एनआरसी को रोका जा सकता है.


आपको बता दें कि शरजील का भाई मुजम्मिल इमाम जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार की पार्टी राष्ट्रीय युवा समता मंच सेक्युलर में है. इससे पहले वो जेडीयू में रह चुका है लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू छोड़कर अरुण कुमार के साथ आ गया था. मुजम्मिल इमाम एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कॉम कर चुका है.