ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / muzaffarpur / Bihar Crime : सबेरे-सबेरे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, राज खोजने में...

Bihar Crime : सबेरे-सबेरे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, राज खोजने में जुटी पुलिस

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में अहले सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक के शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगो के बीच कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है।

12-Jan-2025 11:25 AM

By First Bihar

bihar crime : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आज यानी रविवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे लोगों के बीच विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 


वहीं,घटना की जानकारी मिलते ही बेनीबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र की है, जहां सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। शव के चेहरे को ढका हुआ होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद लोगों ने बेनीबाद थाना की पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची।


बताया जा रहा है कि यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के NH के निकट भटगामा मोड़ के पास हुई है। यहां ग्रामीणों ने सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव देखा है, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। इस बीच, एफएसएल की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है, जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर जांच और पहचान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 


इधर, स्थानीय लोगों के बीच इस मामले को लेकर विभिन्न चर्चाएं चल रही हैं। बेनीबाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्हें एक शव बरामद होने की सूचना मिली थी, और वे मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। एफएसएल की टीम को भी सूचित कर दिया गया है, और शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।