ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / bihar / Bihar News: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवक की तस्वीर वायरल, जांच...

Bihar News: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवक की तस्वीर वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन का चलन युवक के लिए मुश्किल खड़ा कर गया। पानापुर करियात थाना क्षेत्र का एक युवक अवैध हथियार के साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर..

24-Dec-2025 08:42 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन का चलन युवक के लिए मुश्किल खड़ा कर गया। पानापुर करियात थाना क्षेत्र का एक युवक अवैध हथियार के साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर रहा था, जो तेजी से वायरल हो गईं। इन वायरल तस्वीरों के मामले में स्थानीय पुलिस अब एक्शन मोड में है और युवक की पहचान करने में जुटी हुई है।


सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, वायरल तस्वीरों में दिख रहे युवक की पहचान सादिकपुर बथनाहा गांव निवासी राजा अली के पुत्र अजमत अली के रूप में की जा रही है। तस्वीरों में युवक हाथ में पिस्टल पकड़कर रौब झाड़ते हुए पोज़ देता दिखाई दे रहा है। जैसे ही ये तस्वीरें स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर साझा की गईं, इलाके में चर्चा का विषय बन गई। हालांकि, इस वायरल पोस्ट की पुष्टी अभी फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता।


इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए डीएसपी पश्चिमी, अलय वत्स ने बताया कि अवैध हथियार के साथ युवक की तस्वीरें उनके संज्ञान में आई हैं। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों की जानकारी मिली है। इस संबंध में स्थानीय थाना पुलिस को युवक की पहचान कर मामले की गहन जाँच-पड़ताल करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।"


पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि ये तस्वीरें कब ली गईं और इस मामले में कौन-कौन शामिल हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियार दिखाना गंभीर अपराध माना जाएगा और इससे समाज में गलत संदेश फैलता है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने और दिखाने पर आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्थानीय युवाओं और छात्रों को सोशल मीडिया पर इस तरह के खतरनाक ट्रेंड्स से दूर रहने की सलाह दी गई है।