Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
23-Aug-2025 11:37 AM
By First Bihar
BIHAR CRIME : बिहार के मुजफ्फरपुर सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मुर्गा चोरी के आरोप में एक युवक की हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान संजय सहनी, 40 वर्ष के रूप में की गयी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की टीम भी पड़ताल में लग गई है।
जानकारी के अनुसार, रामपुरहरि थाने के कोइली गांव में पाल्ट्री फार्म के संचालक ने मुर्गा चोरी के आरोप में इसी गांव के एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। संचालक रमेश सहनी ने संजय सहनी को मुर्गा चुराते रंगेहाथ पकड़ा था। इसके बाद उसने युवक इस तरह से पीटा की उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिजन ने इसकी शिकायत पुलिस में की और पुलिस की टीम ने कोइली निवासी रमेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि संजय सहनी को रमेश सहनी के पॉल्ट्री फॉर्म में मुर्गा चोरी करते पकड़ा गया था। पकड़ने के बाद उसे पेड़ में बांधकर जमकर पीटा गया। इसके बाद इस मामले को लेकर पंचायत कराने की बात चल रही थी। उससे पहले पिटाई से घायल संजय ने दम तोड़ दिया। अब इस मामले में मीनापुर थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि हत्यारोपित रमेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों से आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज होगी।
इधर,घटना से गांव में भी तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी के परिजन काफी डरे हुए हैं। महज मुर्गे के चोरी के लिए हत्या की वारदात से गांव के लोग हैरत में हैं। पुलिस की गश्त बढ़ा दी गयी है। थानाध्यक्ष ने कहा है कि आरोपी का पूर्व का इतिहास भी खंगाला जा रहा है।