ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

मुजफ्फरपुर से NJP और रांची तक चलेगी वंदे भारत! डिपो बनाने की कवायद तेज

मुजफ्फरपुर जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाने के साथ ही वंदे भारत व अमृत भारत ट्रेन चलाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए अलग से डिपो अनिवार्य है। जिसके लिए तलाश जारी है।

11-Feb-2025 09:14 AM

By First Bihar

मुजफ्फरपुर जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए रेलवे ने तैयारी तेज कर दी है। वंदे भारत और अमृत भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेनें चलाने की दिशा में भी काम चल रहा है। इन ट्रेनों के लिए अलग से कोचिंग डिपो बनाना अनिवार्य है। इसी क्रम में सोनपुर मंडल के अधिकारियों की टीम कोचिंग डिपो के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश में जुटी है।


मंडल के वरीय अधिकारियों के अनुसार मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर संभावित स्थानों की पहचान की जा रही है। रेलवे की प्राथमिकता फिलहाल मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से रांची तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना भी प्रस्तावित है। रेलवे बोर्ड इस परियोजना की निगरानी कर रहा है। 


नए कोचिंग डिपो के निर्माण के बाद आधुनिक तकनीक से ट्रेनों की धुलाई और रखरखाव किया जा सकेगा। इससे सोनपुर और समस्तीपुर मंडल की ट्रेनों का रखरखाव भी हो सकेगा। फिलहाल सोनपुर मंडल में मुजफ्फरपुर और बरौनी के छोटे-छोटे कोचिंग डिपो ही हैं, जहां करीब डेढ़ सौ कोच का रखरखाव होता है। डिपो की कमी के कारण वंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेनों के परिचालन में दिक्कतें आ रही हैं।


हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बेतिया में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचे। वहां उन्होंने मुजफ्फरपुर से पटना तक नमो भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की। इस संबंध में रेल मंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी भी साझा की।

 

रेल मंत्री के दौरे के दौरान यात्रियों ने भी कई मांगें रखीं थी। किसी ने मुजफ्फरपुर से टाटानगर, लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी और रांची तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की अपील की। तो किसी ने पलामू के लिए ट्रेन परिचालन की मांग की या फिर वैशाली एक्सप्रेस को सरायगढ़ तक विस्तारित करने की बात कही। रेल प्रशासन ने इन मांगों पर जल्द विचार करने का आश्वासन दिया है। आने वाले समय में मुजफ्फरपुर जंक्शन से वंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेनों का परिचालन यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो सकती है