लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
08-Sep-2025 07:43 AM
By First Bihar
Bihar News: राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान वे प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे, लेकिन चंद्रग्रहण के कारण सूतक लगने से मंदिर के कपाट बंद थे। मंदिर में प्रवेश न मिल पाने पर तेज प्रताप ने अफसोस जताया और कहा कि वे अगली बार दर्शन करने अवश्य आएंगे।
कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ शब्दों में कहा "राजबल्लभ यादव एक अपराधी है, इसी वजह से उसे राजद (RJD) से बाहर का रास्ता दिखाया गया। पार्टी ऐसे लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं करती। उन्होंने एक बयान में उन्हें "जर्सी गाय" कहकर संबोधित किया, जिससे सियासी हलकों में बवाल मच गया। राजद नेताओं और महिला संगठनों ने इस बयान की कड़ी आलोचना की।
इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा "पार्टी ने पहले ही उनकी आपराधिक छवि और असंवेदनशील बयानों को ध्यान में रखते हुए उन्हें बाहर कर दिया था। ऐसे लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।
राजबल्लभ यादव पूर्व में नालंदा से आरजेडी विधायक रह चुके हैं, लेकिन उनका नाम नाबालिग से दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में आ चुका है। इसी वजह से राजद नेतृत्व ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालिया विवाद ने उनके पुराने आरोपों को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
तेज प्रताप यादव ने कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनसे राज्य की वर्तमान स्थिति पर बातचीत की। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और अगली सरकार महागठबंधन की ही होगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...