Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट
13-Mar-2025 06:50 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक थानेदार पर पिटाई किये जाने का आरोप एक पीड़ित ने लगाया है। कांटी के पानापुर करियात थाने के थानेदार के खिलाफ पीड़ित ने मुजफ्फरपुर एसएसपी से लिखित शिकायत की है। वही बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री ई.अजीत कुमार ने भी इस घटना की जानकारी सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी को दी और दोषी थानाध्यक्ष पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बालिलावारा गोविंद गांव के रहने वाले रोशन प्रताप सिंह ने थानेदार पर पिटाई किये जाने का आरोप लगाया। कहा कि उनके साले अमन को पानापुर करियात थाने की पुलिस ने पकड़ा था। जब वो यह पूछने गये कि उसे किस जुर्म में पकड़ा गया है इस पर थानेदार साहब भड़क गए और साले के साथ-साथ उनकी भी थाने में जमकर पिटाई कर दी।
पानापुर करियात थाना के थानेदार ने साले को छोड़ने के लिए पैसे की मांग कर दी। जब वो पैसे देने से मना किया तब दोनों की बेरहमी पूर्वक पिटाई कर दी गयी। इस बात की जानकारी जब पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता ई.अजीत कुमार को हुई तब उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी से की। कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जाए और दोषी थानेदार पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि पुलिस के इस कारनामे से सरकार और पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। घायल जीजा-साले को कांटी स्थित सरकारी अस्पताल और एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से दोषी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि जिले के पुलिस कप्तान इस मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं?