ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Crime News: छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत पांच जवान घायल

Bihar Crime News: जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया। तस्कर फरार, एएसआई समेत पांच जवान घायल।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव के पास शनिवार देर रात करीब 11 बजे शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान 65 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि एएसआई समेत पांच जवान घायल हो गए।


सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने 65 लीटर अवैध चुलाई शराब और एक बाइक के साथ लखन यादव पुत्र धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। टीम जब आरोपी को लेकर आगे बढ़ रही थी, तभी उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनते ही आसपास मौजूद बदमाश मौके पर पहुंच गए और टीम को चारों ओर से घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर धर्मेंद्र कुमार फरार हो गया।


हमले के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने त्रिलोकीनाथ यादव नामक एक व्यक्ति को काबू कर लिया। उसे अवैध शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग ने कुल 65 लीटर चुलाई शराब और तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक जब्त की है। जब्त सामान को थाने में सुरक्षित रखा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


हमले में उत्पाद विभाग के एएसआई पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा सुरक्षा कर्मी बमबम यादव, विकास साव, मनीष कुमार और अजय कुमार यादव को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।


उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार ने बताया कि फरार तस्कर धर्मेंद्र कुमार मूल रूप से झाझा का निवासी है और अपनी ससुराल रतनपुर में रहकर लंबे समय से अवैध शराब तस्करी का धंधा कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई थी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


उन्होंने बताया कि मौका देखकर शराब तस्कर फरार हो गया, लेकिन त्रिलोकीनाथ यादव को पकड़ लिया गया है, जिसे जेल भेजा जाएगा। इस घटना में एएसआई समेत चार जवान घायल हुए हैं, जिनकी हालत अब सामान्य है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता