ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: हड़ताली CO को नौकरी से हटाएंगे, हड़ताल पर गए अंचल अधिकारियों पर भड़की सरकार; डिप्टी CM बोले- सेवक बन कर काम करिए, वरना..

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर गए सभी सीओ और राजस्व कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि काम करना है तो सेवक भावना से करें, अन्यथा सरकार उनके खिलाफ नौकरी हटाने की कार्रवाई करेगी।

Bihar News
विजय सिन्हा की चेतावनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर गए सभी सीओ और राजस्व कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि सीओ और राजस्व कर्मियों को अगर काम करना है तो सेवक बनकर करें नहीं तो सरकार उन्हें नौकरी हटाने की व्यवस्था करेगी।


डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर गए सीओ और राजस्व कर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में काम में पारदर्शिता लाने से लोगों को बेचैनी बढ़ गई है। पहले जो लोग खूलकर घूमते रहते थे और जनता उनके पीछे घूमती रहती थी। उस संस्कृति को समाप्त किया गया। जिससे बेचैना साफ झलक रही है।


उन्होंने कहा कि विभाग के सीओ और राजस्वकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। सरकार उनके हड़ताल के अवधि की गिनती भी कर रही है। नौकरी करना है तो सेवक के भाव से आकर के और जनता के बीच जाकर सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा। जो सरकार के निर्देशों का पालन करेंगें उनका विभाग सम्मान करेगा और जो लोग नहीं करेंगे वैसे लोगों को हटाने की व्यवस्था पर विभाग और सरकार निर्णय लेगी।


उन्होंने कहा कि तालाबंदी से काम नहीं होगा, जो भौकाल बनाना चाहते हैं उसे हम स्वीकार नहीं करेंगे। भौकाल बनाने का युग चला गया। अंचलाधिकारी का पद नियम का नियम के अनुसार प्रमोशन दिया जाएगा। सीओ कार्यालय में काम काज ठप न हो इसकी वैकल्पित व्यवस्था की गई है। 


विजय सिन्हा ने कहा कि सारा खेल भू माफियाओं की साजिश से यह हो रहा है। साजिश करने वाले भू माफिया सतर्क हो जाएं। अगर कर्मचारी हड़ताल से नहीं लौटे तो उनका निलंबन शुरू होगा। नहीं माने तो नई बहाली भी की जाएगी। अगर सीओ काम पर नहीं लौटे तो वीडियो को प्रभार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी और अंचलाधिकारी लोगों के बातों में नहीं आएं, सरकार आपकी मांगों को नियम के अनुसार सुनेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता