ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

खगड़िया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने चलाया सर्च अभियान

बिहार के खगड़िया सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट परिसर खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया।

बिहार न्यूज
कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA:बिहार के कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पटना और बेगूसराय के बाद खगड़िया सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। धमकी मिलने के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने पूरे कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 


खगड़िया व्यवहार न्यायालय परिसर में बम होने की सूचना ई-मेल के माध्यम से सोमवार को आया। यह मेल व्यवहार न्यायालय के एक  सीनियर अधिकारी को आया है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करा दिया। बम निरोधक दस्ता बम की तलाश में जुट गई है लेकिन अब तक कोर्ट परिसर में कुछ भी नहीं मिला है। 


मौके पर पहुंचे सदर SDPO मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि कोर्ट परिसर में संदिग्ध वस्तु है।जिसके बाद बम निरोधक दस्ता को बुलाकर जांच पड़ताल की जा रही है।वहीं खगड़िया कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता ने कहा कि कोर्ट के बड़े पद पर बैठे एक  व्यक्ति को उनके ई मेल आईडी पर एक मेल आया है।जिसमें कोर्टजा  परिसर में बम होने की बात कही गई है। एहतियातन कदम उठाए उठाए जा रहे हैं, ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो।

टैग्स