दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
29-Mar-2025 08:37 AM
By KHUSHBOO GUPTA
PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में गड़बड़ी करने वालों को अब प्रशासन नहीं बख्श रही है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड की बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी, कोल्हुआ तथा चकइब्राहिम पंचायत में आवास योजना से जुड़े कामों में गड़बड़ी करने वाले कर्मियों और राशि का उठाव कर आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों पर बीडीओ डॉ भृगुनाथ सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए 2017-18 और 2019-20 में राशि का उठाव करने के बावजूद आवास निर्माण नहीं कराने पर आवास सहायक शेखर सुमन ने सरैया थाना में सरकारी राशि का गबन करने और धोखाधड़ी करने के मामले में 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
इसमें आवास सहायक ने बहिलवारा रूपनाथ के रहने वाली समुंद्री देवी, नरेश महतो, नगीना देवी, कामिनी देवी, राकेश साह, रीना देवी, रामेश्वर राय, सरिता मल्ली, बहिलवारा भुआल दक्षिणी निवासी रीना देवी, चोचहां की रहने वाली विनीता देवी, बहिलवारा गंगोलिया की रहने वाली रीता देवी, योगेंद्र सहनी और अजीजपुर की रहने वाली ऊषा देवी को सरकारी राशि के गबन करने, धोखाधड़ी और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है।
दूसरी तरफ, प्रखंड की कोल्हुआ पंचायत के उफरैल गांव की रहने वाली सुनीता देवी और मूर्ति देवी आवास योजना की राशि का उठाव करने के बाद हुई जांच में अयोग्य साबित हुई, इसके बाद भी राशि की वापसी नहीं की गयी। मामले में ग्रामीण आवास सहायक सुजीत कुमार ने दोनों को नामजद करते हुए सरकारी राशि के गबन, धोखाधड़ी तथा सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर नामजद करते हुए आवेदन दिया है। पुलिस ने सुनीता देवी और मूर्ति देवी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।