दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
26-Feb-2025 07:43 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया कोठी में शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने कपड़े पसंद नहीं आने पर शादी से इनकार कर दिया। फिर लड़की वालों ने वैशाली जिले से आए दूल्हा और बारातियों को बंधक बना लिया। फेरों से ठीक पहले दूल्हे की ओर से लाए गए कपड़े दुल्हन को पसंद नहीं आने पर यह विवाद हुआ।
पुलिस के मुताबिक इस गांव में रहने वाले मोहन राम की बेटी आशा कुमारी की सोमवार को शादी थी। इसके लिए वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र क्षेत्र में एतवारपुर पकड़ी गांव से बारात आई थी। बड़े धूमधाम से जयमाला की रस्म हुई। बारातियों को नाश्ता और भोजन कराया गया।इसके बाद मंडप में फेरों की तैयारी होने लगी। जिसके लिए दूल्हा विकास कुमार आकर बैठा। इतने में उसके परिजनों ने दुल्हन के लिए लहंगा और अन्य कपड़े दिए।
इन कपड़ों को देखकर दुल्हन भड़क गई। उसने कहा कि 8 महीने से शादी तय है। सबकुछ पहले ही तय हो गया था, इसके बावजूद दूल्हे की ओर से घटिया क्वालिटी के लहंगे और कपड़े दिए गए हैं। दुल्हन ने यह कहते हुए शादी से मना कर दिया। दूल्हे के घर वालों ने समझाने की कोशिश तो की, लेकिन मामला सुलझने के बजाय और उलझ गया। चूंकि दूल्हा और उसके घर वाले मंडप में बैठे थे, इसलिए दुल्हन के घर वालों ने उन्हें वहीं पर बंधक बना लिया।
विवाद बढ़ता देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची भी और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह इस दूल्हे से शादी नहीं करेगी। इसके बाद दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे पर शादी समारोह के आयोजन में हुए खर्च की डिमांड रख दी। बड़ी मुश्किल से मामला 40 हजार रुपये में फाइनल हुआ। 40 हजार रुपये लेने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात वापस लौटा दी।