ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / muzaffarpur-news / मुजफ्फरपुर में भीषण अगलगी की घटना, गोदाम में लाखों का सामान जलकर खाक

मुजफ्फरपुर में भीषण अगलगी की घटना, गोदाम में लाखों का सामान जलकर खाक

Muzaffarpur, Fire Incident, Godown Fire, Andi Gola, Massive Fire, मुजफ्फरपुर के अंडी गोला इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

28-Oct-2025 01:58 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां आग का तांडव देखने को मिला। मुजफ्फरपुर में एक गोदाम में भीषण अगलगी की घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना मुजफ्फरपुर के अंडी गोला इलाके की है, जहां एक गोदाम में लगी आग की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


मुजफ्फरपुर में आज वार्ड 20 लज़ीज़ होटल के बगल में अंडीगोला में कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई।और वार्ड 23 हरिसभा चौक के पास एक बिजली गोदाम में रॉकेट की चिंगारी से लगी लगी आग में सब कुछ जलकर राख हो गया। मजदूरों का रोज़गार तो छिन ही गया वही मालिक को भारी नुकसान हुआ है। मालिक को फिर से कबाड़ी का बिजनेस खड़ा करने में लंबा समय लगेगा। जहाँ कल तक गोदाम कबाड़ी के समानों से भरा था वही आज वहाँ सिर्फ राख और मायूसी बची है। गोदाम मालिक काफी सदमें में है, उनका कहना है कि लाखों का नुकसान हुआ है। दिल बहुत दुखी है यह देखकर कि एक लापरवाही ने कितनों की ज़िंदगी पर असर डाला है। उन्होंने आतिशबाजी करने वालों से अपील की है कि कृपया ऐसे खतरनाक पटाखे न जलाएँ जो लोगों की रोज़ी-रोटी और पूंजी छीन लें।