दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
08-Mar-2025 07:38 PM
By First Bihar
Smart meter : मुजफ्फरपुर में बिजली विभाग द्वारा अचानक स्मार्ट मीटर उखाड़े जाने की खबर सामने आते ही चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले में बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे कई लोगों की चिंता बढ़ गई है।
मुजफ्फरपुर के पूर्वी डिवीजन में अब तक पांच हजार स्मार्ट मीटर उखाड़े जा चुके हैं, जो कि बकायेदारों के घरों से हटाकर विभाग में जमा कर लिए गए हैं। इस डिवीजन में कुल 30 हजार उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है, जिन्हें पहले लाल रंग के नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन के लेटरपैड पर नोटिस चस्पा किया गया है। इसके बावजूद भुगतान न करने वालों को लीगल नोटिस भेजा जा रहा है। यदि इसके बाद भी बिल जमा नहीं किया गया, तो उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज कर नीलामी की कार्रवाई भी की जाएगी।
यह कार्रवाई उन उपभोक्ताओं के खिलाफ हो रही है, जिन्होंने पिछले तीन महीनों से अपने स्मार्ट मीटर का रिचार्ज नहीं कराया है। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। ऑटो रिक्शा और बाइक के माध्यम से लोगों को बिजली बिल जमा करने का सूचना दिया जा रहा है, ताकि लोग समय पर अपने बकाया जमा करें .अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने बताया कि एक हजार से अधिक बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दे दिया गया है, जिसमें सभी सहायक अभियंताओं को उपभोक्ताओं का डाटा उपलब्ध कराया गया है।
इस बीच, लौकही प्रखंड में भी बिजली बिल का भुगतान न करने वाले 312 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के शीर्ष प्रबंधन द्वारा विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। प्रखंड के 18 पंचायतों के उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, जिन्होंने लंबे समय से अपना बिल का भुगतान नहीं किया था।अनुमंडलीय कार्यपालक अभियंता खुटौना शिवम कुमार ने जानकारी दी कि विद्युत कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था, जिसके तहत लंबे समय से बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं।इसके अलावा, पांच हजार से अधिक बकायेदारों के घरों में नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें राजस्व की वसूली के लिए उन्हें जल्द से जल्द अपने बकाया का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।