Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
29-Jun-2025 04:19 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रविवार सुबह चांदनी चौक ओवरब्रिज पर एक लग्जरी कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन लोग किसी तरह समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई।
ओवरब्रिज पर दोनों तरफ ट्रैफिक जाम हो गया और आसपास मौजूद लोगों में गैस सिलिंडर फटने के डर से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही ब्रम्हपुरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक को रोका और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
पुलिस के अनुसार, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जांच में बैटरी शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की आशंका जताई जा रही है। कार को जब्त कर लिया गया है और कार सवारों के बयान के आधार पर जांच की जाएगी। इससे पहले भी मुजफ्फरपुर में वाहनों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
कुछ समय पहले होमगार्ड संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ठाकुर की कार में जिला सर्किट हाउस के पास आग लग गई थी, जिसमें वे बाल-बाल बचे थे। उस घटना में कार के तीन दरवाजे लॉक हो गए थे और एक ही गेट से चार लोग बाहर निकल सके थे। इसके अलावा मिठनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास भी एक बाइक में आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें बाइक सवार ने दौड़कर अपनी जान बचाई थी।