ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / muzaffarpur-news / मुज़फ्फरपुर: मिड-डे मील में कीड़ा मिलने से 44 बच्चे बीमार, जांच के बाद...

मुज़फ्फरपुर: मिड-डे मील में कीड़ा मिलने से 44 बच्चे बीमार, जांच के बाद सभी को भेजा गया घर

मुज़फ्फरपुर के रतनपुरा पूर्वी स्कूल में मिड-डे मील खाने से 44 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सब्जी में कीड़ा मिलने के बाद सभी बच्चों की जांच की गई और सुरक्षित घर भेज दिया गया।

08-Dec-2025 10:20 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मिड डे मील में कीड़ा मिलने से मुजफ्फरपुर में एक साथ 44 बच्चे बीमार हो गये। आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद सभी को अपने-अपने घर भेज दिया गया। मामला मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सरैया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनपुरा पूर्वी का है। जहां सोमवार दोपहर मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) में जब बच्चों को सब्जी परोसी गयी तब उसमें कीड़ा दिखाई दिया। बच्चों ने आशंका जताई कि यह मरी हुई छिपकली का अवशेष हो सकता है, जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।


विद्यालय की प्रभारी हेडमास्टर पुतुल गुप्ता ने बताया कि पहली पाली में 15 बच्चों ने भोजन कर लिया था। दूसरी पाली में लगभग 30 बच्चे चावल, दाल और सब्जी खा रहे थे, तभी यह घटना सामने आई। कीड़े के ढांचे को देखते ही बच्चे, शिक्षक और रसोइया सभी भयभीत हो गए। आनन-फानन में बची हुई सारी सब्जी फेंक दी गई। घटना के बाद लगभग आधे दर्जन बच्चों ने पेट में दर्द और मिचली की शिकायत की। एहतियात के तौर पर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से एम्बुलेंस बुलाई गई और कुल 44 बच्चों को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अभिभावक भी चिंताग्रस्त होकर अस्पताल पहुंचे।


सीएचसी के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार और डॉ. अमर कुमार ने बताया कि उल्टी, मिचली और पेट दर्द की शिकायत वाले सभी 44 छात्र-छात्राओं की जांच की गई। उन्हें समुचित दवाएं और ओआरएस घोल दिया गया। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद, उन्हें सरकारी एम्बुलेंस से सकुशल घर वापस भेज दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर मिड-डे मील की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।