दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
20-Feb-2025 03:37 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर दिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में जबरदस्त भीड़ के कारण कई लोग एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां महाकुंभ में झारखंड की एक महिला अपने परिवार वालों से बिछड़ गई। जिसके बाद महिला भटक कर किसी तरह बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंच गई।
महाकुंभ में स्नान के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ी झारखंड की महिला सुमित्रा देवी भटकते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंच गईं। जहां प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी पुलिसकर्मियों ने महिला को परेशान और अकेला देख उनसे पूछताछ की। महिला ने अपना नाम और पता बताया। उन्होंने कहा कि उनका नाम सुमित्रा देवी है और वो गिरिडीह जिले के परसन थाना क्षेत्र की निवासी हैं। जीआरपी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि महिला को अपने परिवार के लोगों का मोबाइल नंबर याद नहीं था। जिससे पुलिस के लिए उनके परिजनों से संपर्क करना मुश्किल हो गया था।
महिला को उसके परिवार वालों से मिलाने के लिए पुलिसकर्मी ने गिरिडीह पुलिस के ग्रुप में महिला की फोटो और उसकी पूरी जानकारी शेयर की। कुछ ही समय बाद पुलिस को महिला के बेटे वासुदेव राणा जो चेन्नई में रहते हैं, उनका मोबाइल नंबर मिल गया। पुलिस ने वासुदेव राणा से संपर्क कर उन्हें मां के सुरक्षित होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद महिला का बेटा मुजफ्फरपुर पहुंचा और अपनी मां को सुरक्षित अपने साथ ले गया। बेटे को देखकर महिला भावुक हो गई और पुलिस को धन्यवाद भी दिया।