ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / muzaffarpur-news / मुजफ्फरपुर में जनसुराज की सभा में भारी हंगामा, नाश्ता को लेकर कार्यकर्ताओं में...

मुजफ्फरपुर में जनसुराज की सभा में भारी हंगामा, नाश्ता को लेकर कार्यकर्ताओं में झड़प, हेलमेट से हमले की कोशिश

मुजफ्फरपुर के बरूराज में जन सुराज की बिहार बदलाव सभा के दौरान नाश्ता को लेकर कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। हेलमेट से हमला करने की कोशिश के बाद सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

14-Sep-2025 08:53 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के बरूराज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया चौक के पास रविवार को जन सुराज द्वारा आयोजित बिहार बदलाव सभा के दौरान भारी हंगामा खड़ा हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत तो शांतिपूर्वक हुई, लेकिन अंत में कार्यकर्ताओं के बीच नाश्ते को लेकर विवाद हो गया। नाश्ता का पैकेट लेने के लिए कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। 


नाश्ता लेने को लेकर विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभा समाप्ति के बाद में नाश्ता लेने को लेकर कार्यकर्ता आपस में उलझ गए।  पहले हल्की कहासुनी हुई, लेकिन कार्यकर्ता एक-दूसरे को धक्का-मुक्की करने लगे और कार्यक्रम का माहौल बिगड़ गया।


हेलमेट से हमले की कोशिश

झड़प के दौरान एक युवक ने हेलमेट उठाकर दूसरे युवक पर वार करने की कोशिश करते हुए देखा गया। यह दृश्य देखते ही सभा स्थल पर मौजूद लोग घबरा गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग इधर-उधर भागने लगे और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बेकाबू होती देख आयोजन समिति के जिम्मेदार पदाधिकारी पहुंच कर कार्यकर्ताओं को अलग किया गया और माहौल शांत कराया गया।


स्थानीय लोगों की नाराजगी

जनसुराज की सभा में मौजूद स्थानीय लोगों का कहना था कि जनता बदलाव की उम्मीद लेकर कार्यक्रम में आती है, लेकिन इस तरह के विवाद पार्टी की छवि को कमजोर करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे से ऐसे आयोजनों में बेहतर अनुशासन और प्रबंधन किया जाएगा ताकि कार्यक्रम अपने उद्धेश्य से ना भटके।news imagenews image

news image