ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

शादी से पहले मातम में बदला घर, काम करने के दौरान सिर और आंख पर पत्थर लगने से ट्रैक मैन की मौत

मृतक ट्रैक मैन की पहचान जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन दुबियाही गांव के मनीष कुमार 28 वर्ष के रूप में हुई है।पिछले तीन साल से वह ट्रैक मैन का काम कर रहा था।

08-Mar-2025 10:03 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेट फॉर्म संख्या 2 के रेल ट्रैक पर काम कर रहे एक ट्रैक मैन की  पत्थर से दायां आंख में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। घटना के बाद रेल कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। रेल प्रशासन ने घटना की सूचना परिजन को दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


रेल प्रशासन घटना की जांच कर रही है। मृतक ट्रैक मैन की पहचान जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन दुबियाही गांव के मनीष कुमार 28 वर्ष के रूप में हुई है।पिछले तीन साल से वह ट्रैक मैन का काम कर रहा था।अप्रैल महीने के 23 तारीख को वैशाली जिले के युवती के साथ उसकी शादी  तय हुई थी। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है ।


जानकारी के अनुसार जंक्शन के प्लेट फॉर्म संख्या दो पर रेल ट्रैक की मरम्मती का कार्य चल रहा था।कार्य के दौरान ट्रैक से एक पत्थर उड़कर उसके सिर और दायां आंख में लगा।घटना में उसके आंख पर गंभीर रुप से चोट आई।मौके पर मौजूद कर्मी ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए भर्ती करवाया है।जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीत्कार मचा गया है।रेल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के एसकेएमसीएच भेज दिया है साथ की घटना की जांच की जा रही है।


मृतक के दादा बहादुर ठाकुर ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि काम कर था । पत्थर उड़कर मनीष के आंख पर लगा है और मौके पर ही मौत हो गया है।तीन साल काम कर रहा था। अप्रैल महीने में शादी होने वाला था।हमलोग शादी के सम्मान की खरीदी शुरू कर दिया था।मनीष के लिए दूल्हे का कपड़ा भी पसंद कर लिया था। परिवार में सबसे छोटा था।उसकी शादी सपना उसकी काफी दिनों से देख रही थी। घटना सूचना के बाद उसकी मां बार बार बेहोश जा रही है।


यूनियन एसोसिएशन के महामंत्री आशुतोष सिंह ने बताया कि कार्य करने के दौरान कर्मचारी घायल हुए । इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।घटना कारण मौके पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि पत्थर उड़कर आंख पर लगा।घटना की वजह से उनका आंख बाहर आ गया था।