ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

होली खेलने के बहाने भईया के साली की मांग में भर दिया सिन्दूर, ग्रामीणों ने पकड़कर करवाई मंदिर में शादी

राकेश वैशाली के महुआ स्थित प्राणपुर का रहने वाला है। मुजफ्फरपुर में उसके भाई का ससुराल है। जहां होली में जाकर उसने बड़ा कांड कर दिया। अबीर लगाने के बजाय भईया के साली की मांग में सिन्दूर भर दिया। जिसके बाद उसे पकड़कर मंदिर में ले जाया गया।

17-Mar-2025 08:12 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: होली मनाने भईया के ससुराल गये युवक ने ऐसा कांड कर दिया कि अब उसकी चर्चा खूब हो रही है। दरअसल भईया के ससुराल गये युवक ने रंग और अबीर लगाने के दौरान भईया के साली की मांग में सिन्दूर भर दिया। फिर क्या था इसे लेकर खूब हो हंगामा होने लगा। इसे लेकर पंचायत भी बुलाई गयी।



जिसमें दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया। लड़की के परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर यह फैसला किया और दोनों को लेकर मंदिर चले गये जहां दोनों की हिन्दू रीति रिवाज से शादी करवाई गयी। इस शादी की चर्चा ससुराल मुजफ्फरपुर के साथ-साथ घर वैशाली में खूब हो रही है। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो और फोटो भी खूब वायरल हो रहा है। 



मुजफ्फरपुर जिले के एक छोटे से गांव में एक युवक ने अपने बड़े भाई की साली से जबरन शादी करवा दी। यह घटना जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ पंचायत के छोटी कोठिया गांव की है, जहां युवक ने होलिका दहन के दिन रात के अंधेरे में अपनी साली की मांग चुपके से भर दी। जब इस बात की जानकारी गांव में फैली, तो गांव वालों ने युवक को पकड़ लिया और दोनों की शादी मंदिर में करवा दी।



युवक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव के रहने वाले 23 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। राकेश अपने बड़े भाई गुड्डू के ससुराल होली खेलने आया था। उसी दौरान, होलिका जलने के समय उसने अपने भाई के चचेरे ससुर की बेटी से चोरी-छिपे शादी कर ली।



इस घटना के बाद, लड़की के परिवारवालों को जैसे ही जानकारी मिली, गांव में हड़कंप मच गया। लड़की वालों ने इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार करते हुए यह तय किया कि अगर दोनों ने आपस में विवाह का फैसला लिया है, तो इसे सामाजिक मान्यता मिलनी चाहिए। इसके बाद, रविवार को गांव के प्रसिद्ध विषहर स्थान मंदिर में दोनों की शादी पूरी रीति-रिवाज से करवाई गई।



शादी के बाद मंदिर में मौजूद गांव वाले नवविवाहित जोड़े के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। हालांकि, शादी के दौरान राकेश कैमरे में अपना चेहरा छिपाता नजर आया। जब इस बारे में उससे सवाल किया गया, तो उसने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। अब यह शादी मुजफ्फरपुर से लेकर वैशाली तक चर्चा का विषय बना हुआ है। 



इस शादी से लड़का का भाई भी हैरान है। क्योंकि जिसे आज तक वो अपनी साली मानता आ रहा था अब वो इस होली में छोटे भाई की पत्नी बन गयी। ऐसे में अब साली से रिश्ता भी अलग हो गया है। छोटे भाई से साली की मंदिर में शादी कराए जाने के बाद दोनों नवविवाहित जोड़ों ने सेल्फी ली जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।