दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
10-Feb-2025 09:22 AM
By First Bihar
Bihar Teacher News : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज से वायरल हो रहा था। इसमें एक सरकारी टीचर हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर था। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी। वहीं,अब वीडियो सामने आने के बाद मास्टर साहब पर अब जिला प्रशासन और पुलिस ने शिकंजा कसा है।
दरअसल,आरोपी टीचर का अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है कि मेरी भावना किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। बल्कि मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है। यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां सरैया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बखरा मुसहर स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टी नहीं हो सकी है।
वहीं,इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा था कि मास्टर साहब एक चाय की दुकान पर कुछ लोगों के बीच हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर रहे थे। जिसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद आरोपी शिक्षक पर एसडीओ वेस्ट श्रेया श्री ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही थी।
इसके अलावा दूसरी तरफ आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने सरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। अब आरोपी हेड मास्टर साहब कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, जिला प्रशासन की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद आरोपी शिक्षक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह तमाम लोगों से हाथ जोड़ कर माफी मांगते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में शिक्षक ने कहा कि मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है। मेरी मंशा यह नहीं थी कि मैं किसी धर्म को ठेस पहुंचाऊ। अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं।