ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / muzaffarpur-news / Bihar News: बिहार में छठ का प्रसाद लेकर लौट रहे युवकों की मौत,...

Bihar News: बिहार में छठ का प्रसाद लेकर लौट रहे युवकों की मौत, ग्रामीणों का जोरदार हंगामा

Bihar News: मुजफ्फरपुर में छठ का प्रसाद लेकर लौटते दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत। सदर थाना क्षेत्र के दिघरा नहर पर हुआ हादसा, चालक फरार..

30-Oct-2025 08:42 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दिघरा नहर के पास सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, ये युवक प्रसाद लेकर घर लौट रहे थे। हादसे की तीव्रता ऐसी थी कि दोनों युवक मौके पर ही काल के गाल में समा गए। यह घटना सदर थाना क्षेत्र में घटी, यहां त्योहार की चहल-पहल के बीच अचानक सन्नाटा छा गया। स्थानीय लोग अभी भी सदमे में हैं और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।


इस हादसे के ठीक बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग दौड़ते हुए पहुंचे तो नजारा देखकर सब सिहर उठे। क्षत-विक्षत शवों को देखकर गुस्से से भरे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और जोरदार हंगामा किया। ट्रक चालक और उसका खलासी मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकले, जिससे लोगों का आक्रोश और भड़क गया। प्रदर्शनकारियों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक माहौल तनावपूर्ण हो चुका था। यह जगह दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बनी हुई है, जहां ओवरटेकिंग के दौरान अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।


सूचना पाकर सदर थाना की टीम फौरन मौके पर पहुंची। आक्रोशित भीड़ को काफी मुश्किल से समझाया गया, फिर शवों को कब्जे में लेकर एसकेएमसीएच भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक और सहयोगी अभी तक फरार हैं। सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार के मुताबिक, मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं, क्योंकि उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। ट्रक के मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि फरारों को जल्द पकड़ा जा सके।