Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
05-Jul-2025 08:25 AM
By First Bihar
Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में चांदनी चौक से बखरी तक 7.65 किलोमीटर लंबी सिक्स लेन सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पथ निर्माण विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का टेंडर सिवान की आदर्श कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा है। इस सड़क के चौड़ीकरण पर 89.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह परियोजना न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि दरभंगा हाइवे तक पहुंच को भी आसान करेगी।
वर्तमान में यह सड़क दो लेन की है और भारी वाहनों के दबाव के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ई. गणेश ने बताया कि सड़क की चौड़ाई दोनों ओर 10-10 मीटर बढ़ाई जाएगी और बीच में डिवाइडर के साथ ग्रिल भी लगाई जाएगी ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि विभाग के पास पहले से ही पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। हालांकि, कुछ स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या हो सकती है, जिसे प्रशासनिक सहयोग से हल किया जाएगा।
इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा, खासकर उन लोगों को जो जीरोमाइल से होकर दरभंगा हाइवे तक जाते हैं। सड़क के चौड़ीकरण से यात्रा का समय बचेगा और यातायात सुचारू होगा। निर्माण एजेंसी को सात वर्षों तक सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जिससे इसकी गुणवत्ता बनी रहेगी। वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है और जल्द ही कागजी प्रक्रियाएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू होगा।