दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
03-Mar-2025 12:41 PM
By First Bihar
Bihar News : मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड की खुशबू देवी ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर आज एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं सके, पूरे देश में अब खुशबू 'लखपति दीदी' के नाम से जानी जाने लगी हैं।
2009 में हुई थी इसकी शुरुआत
आत्मनिर्भर होने का इससे बढ़िया उदाहरण शायद ही कहीं देखने को मिले, मच्छरदानी का व्यापार कर सफलता के नए आयाम लिखने वाली खुशबू देवी आज 60 से भी ज्यादा महिलाओं को रोजगार दे रही हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं। इस सब की शुरुआत 2009 में हुई थी जब उन्होंने मच्छरदानी बनाने की शुरुआत की थी।
सुनने पड़ते थे लोगों के ताने
उस समय उन्हें लोगों के ताने भी सुनने पड़े थे लेकिन वह अपने जुनून पर अडिग रहीं, 2013 में जीविका संगठन के गंगा समूह से जुड़ी और यहाँ से उन्हें 2 लाख 67 हजार की मदद मिली, जिसके बाद उन्होंने अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाया और आज सरकार भी उन्हें सम्मानित कर चुकी है।
केंद्र सरकार ने किया था आमंत्रित
वर्तमान में खुशबू देवी की 'प्रतिज्ञा मच्छरदानी इकाई' हर रोज सैकड़ों मच्छरदानियों का उत्पादन कर रही जिसे पूरे देश में भेजा जा रहा है। ना सिर्फ इस वजह से आसपास के तमाम गाँवों की महिलाओं को रोजगार मिला है बल्कि केंद्र सरकार ने उन्हें 'ग्राम समृद्धि कार्यशाला' में बतौर पैनलिस्ट आमंत्रित भी किया था।
मोदी जी भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके
जहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लखपति दीदी से बातचीत की और उनकी तारीफ भी की। देश भर की लाखों महिलाओं के लिए आज खुशबू देवी एक सेलेब्रिटी बन चुकी हैं और इनके क़दमों पर चलकर ये महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर हैं।