बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
06-Dec-2025 08:21 AM
By First Bihar
Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर से सड़क हादसे ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया है। पटना-मुजफ्फरपुर NH न्यू बाईपास पर देर रात शादी-समारोह से लौट रही दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में हाजीपुर निवासी 24 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंधेरा और सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण पहले एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसके बाद पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ड्राइवर ने ब्रेक लगाया, लेकिन गड्ढे में फंसकर गाड़ी पलट गई और सामने वाली कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ओमप्रकाश को निकालने तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर SKMCH पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई पिंटू कुमार ने गुस्से और दुख के साथ कहा कि NH पर महीनों से गड्ढे और टूटे डिवाइडर हैं, निर्माण कार्य की सामग्री बेतरतीब पड़ी रहती है। लाइट की भी उचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने NHAI और संबंधित ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार से मुआवजा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, खराब सड़क और अंधेरा मुख्य कारण माने जा रहे हैं। यह हादसा बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों की बदहाल स्थिति और सड़क सुरक्षा के प्रति उदासीनता को फिर से उजागर करता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अपने जवान बेटे-भाई को खोने के गम में डूबे हुए हैं।