दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
25-Mar-2025 09:23 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है। जहां आरपीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया। मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (15228)से इन बच्चों को चेन्नई, विशाखापट्टनम और कोलकाता ले जाया जा रहा था। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस से रेल पुलिस ने एक साथ 33 बच्चों को मानव तस्करी की जाल से बचाया है।
पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आरपीएफ, जीआरपी और बीबीए द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। इस टीम का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने किया। इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में पांच मानव तस्करों की भी गिरफ्तारी हुई है। इसमें एक मुजफ्फरपुर, एक नेपाल, दो सीतामढ़ी और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि इन बच्चों को 10 से 12 हजार रुपये का लालच देकर मानव तस्कर विशाखापत्तनम, पेरम्बूर, चेन्नई और कोलकाता में कार वाशिंग फैक्टरी सहित अन्य कामों में मजदूरी कराने ले जा रहे थे। सभी बच्चों की उम्र 14 से 17 साल के बीच है। इसमें सबसे अधिक सीतामढ़ी, नेपाल, मुजफ्फरपुर के बच्चे शामिल हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर छुड़ाए गये 33 बच्चों को लिखित शिकायत के साथ जीआरपी को सौंप दिया गया है।