ब्रेकिंग न्यूज़

NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन

Bihar News: बिहार में नेपाल की तरह अराजकता और हिंसा फैलाना चाहती थी युवती, अब पुलिस करेगी खातिरदारी

Bihar News: मुजफ्फरपुर की करिश्मा अजीज ने फेक वीडियो पोस्ट कर बिहार में नेपाल जैसा हिंसक प्रदर्शन दिखाने की कोशिश की। साइबर सेल ने संज्ञेय अपराध में FIR दर्ज कर ली है। शांति भंग करने का लगा आरोप..

19-Nov-2025 09:59 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण खत्म होने के बावजूद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की नाकाम कोशिशें जारी हैं। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर साइबर सेल ने शहर की ही निवासी करिश्मा अजीज के खिलाफ फेक वीडियो वायरल करने के आरोप में FIR दर्ज कर ली है। उस पर आरोप है कि उसने नेपाल में हालिया जेन-जी हिंसा जैसे दृश्यों वाला पुराना वीडियो एडिट कर उसे बिहार में युवाओं का विरोध प्रदर्शन बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।


साइबर थाने में दर्ज FIR में एएसआई दयाल नारायण सिंह ने लिखा है कि 16 नवंबर की शाम जिला सोशल मीडिया कोषांग से सूचना मिली कि करिश्मा अजीज के X हैंडल से एक भ्रामक वीडियो वायरल किया जा रहा है। वीडियो में चुनाव बाद बिहार की सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन दिखाया जा रहा था, जबकि राज्य में कहीं भी ऐसा कोई प्रदर्शन नहीं हुआ था। जांच पर पता चला कि यह वीडियो पुराना है और नेपाल से जुड़ा था, जिसे एडिट कर बिहार का बताया गया।


FIR में स्पष्ट लिखा गया है कि करिश्मा का यह कृत्य नेपाल जैसा हिंसक माहौल बनाने और समाज में अशांति फैलाने का प्रयास है। यह शांति भंग करने और दंगा भड़काने वाला संज्ञेय अपराध भी है। जिसके बाद पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं के साथ IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार करिश्मा अजीज को जल्द ही हिरासत में लिया जा सकता है। उसका X अकाउंट स्कैन किया जा रहा है। वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी होगी। मुजफ्फरपुर SSP ने कहा है कि चुनाव बाद किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बिहार में शांति बनाए रखना ही फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता है।


इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी भ्रामक पोस्ट देखें तो तुरंत साइबर सेल को सूचित करें। करिश्मा अजीज का यह मामला बिहार में चुनाव बाद अफवाह और फेक न्यूज के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।