दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
10-Mar-2025 09:47 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: होली से पहले शराब तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान में मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खीरा लदे पिक अप वैन से 185 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। मौके से तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस ने सकरा थाना चौक पर घेराबंदी कर पिक अप वैन से 185 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है साथ ही मौके से तस्कर अजीत कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिक अप वैन पर खीरा की आड़ में भारी मात्रा में शराब छिपाकर लायी जा रही है। जिसे होली में खपाने की सूचना थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों ओर से चौक की घेराबंदी कर शराब लदी पिकअप वैन को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पिक अप वैन चालक सहित आधा दर्जन तस्करों पर केस दर्ज किया जायेगा और गिरफ्तार चालक को जेल भेजा जायेगा।
आपको बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बावजूद इसके आए दिन शराब तस्कर गिरफ्तार होते रहते हैं। वहीं होली से पहले वरीय अधिकारियों के आदेश पर शराब के धंधे से जुड़े लोगों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।