दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
21-Mar-2025 08:43 AM
By First Bihar
Bihar Smart Meter : उत्तर बिहार के 1.79 लाख घरों में बिजली कटने की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। बकाया बिल के कारण बंद पड़े स्मार्ट मीटर को अब महज 100 रुपये के रिचार्ज से चालू किया जाएगा। हालांकि, बकाया राशि माफ नहीं होगी और हर रिचार्ज से धीरे-धीरे कटती रहेगी। इस नए नियम से गर्मी शुरू होने से पहले बिजली विभाग ने लोगों को बड़ी सौगात दी है।
पहले बकाया बिल 300 दिनों में काटा जाता था, लेकिन अब नई नीति में रोजाना खपत का 25% हिस्सा बकाया के रूप में जोड़ा जाएगा। समय सीमा का बंधन हटने से उपभोक्ताओं को बकाया चुकाने में आसानी होगी। मुजफ्फरपुर सर्किल के विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश की पहल पर ऊर्जा मंत्रालय ने यह फैसला लिया। पंकज ने बताया, "मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के 2.17 लाख उपभोक्ताओं की बिजली कटी थी। अब 1.79 लाख घरों में रोशनी लौटेगी।"
100 रुपये का रिचार्ज: बंद मीटर को चालू करने के लिए 100 रुपये का वर्चुअल क्रेडिट दिया जाएगा।
बकाया कटौती: पिछले तीन महीनों की औसत खपत का 25% हर माह बकाया से काटा जाएगा। इससे दैनिक कटौती की राशि कम होगी।
लाभ: बिजली कटने की चिंता खत्म होगी और भुगतान प्रबंधन आसान होगा।
इन जिलों में राहत
मुजफ्फरपुर: पूर्वी (24,386), पश्चिमी (30,538), अर्बन-1 (1,912), अर्बन-2 (7,781) - कुल 64,617 घर।
पुपरी, शिवहर, सीतामढ़ी: पुपरी (14,974), शिवहर (7,250), सीतामढ़ी (19,142) - कुल 41,366 घर।
चंपारण: बगहा (20,163), बेतिया (31,768), चकिया (26,455), मोतिहारी (16,460), रक्सौल (15,850) - कुल 1,10,696 घर।
बताते चलें कि बिजली विभाग SMS और कॉल सेंटर के जरिए प्रभावित उपभोक्ताओं को सूचित करेगा। पंकज राजेश ने कहा, "लोग जल्द से जल्द रिचार्ज करें ताकि बिजली आपूर्ति निर्बाध रहे। नई कटौती प्रक्रिया से बोझ कम होगा।"
वहीं इस फैसले के बाद सर्टिफिकेट केस और मीटर उखाड़ने की नौबत नहीं आएगी। बिजली चोरी के पुराने मुकदमों पर इसका असर नहीं होगा, लेकिन उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिलेगी। यह कदम न सिर्फ उपभोक्ताओं, बल्कि बिजली विभाग के लिए भी मददगार है। एम-एस सिक्योर लिमिटेड, जो इन जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने की एजेंसी है, अब बकाया वसूली को आसान बना सकेगी। यह योजना बिहार में स्मार्ट मीटर सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।