ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

Bihar News: बिहार में भीषण ठंड के बीच बड़ा हादसा, रूम हीटर से झुलसकर बुजुर्ग शख्स की मौत

Bihar News: मुजफ्फरपुर में रूम हीटर हादसे में 80 वर्षीय रामनाथ सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

28-Dec-2025 01:54 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में कड़ाके की ठंड के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जिले के सकरा थाना क्षेत्र में रूम हीटर तापने के दौरान एक बुजुर्ग आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह जिंदगी से जंग हार गए।


जानकारी के अनुसार, घटना सकरा थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री गेट के समीप फरीदपुर गांव की है। घायल बुजुर्ग की पहचान 80 वर्षीय रामनाथ सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को अत्यधिक ठंड होने के कारण रामनाथ सिंह अपने कमरे में अकेले बैठकर रूम हीटर से शरीर गरम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हीटर से उठी चिंगारी ने उनके कपड़ों और बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया।


जब आग की लपटें तेज हुईं और बुजुर्ग ने मदद के लिए शोर मचाया, तब आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने देखा कि कमरा धुएं से भरा हुआ था और रामनाथ सिंह आग की लपटों से घिरे हुए थे। घर में उस वक्त कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे स्थिति और विकराल हो गई। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया और हीटर को कमरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बुजुर्ग का शरीर काफी हद तक झुलस चुका था।


घटना की सूचना तत्काल सकरा थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घर में सुलग रही आग को पूरी तरह शांत किया। घायल बुजुर्ग को तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


पूरे मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल अग्निशमन अधिकारी रामनिवास पाण्डे ने बताया कि रूम हीटर के असुरक्षित इस्तेमाल के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि हीटर की वजह से बुजुर्ग के बेड और कपड़ों में आग लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।