ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

Bihar News : होली के रंग में भंग डालने वालों की अब खैर नहीं, ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाई

Bihar News : मुजफ्फरपुर में पुलिस ने जनप्रतिनिधियों के बीच आयोजित की शांति समिति की बैठक, जहाँ होली में असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक बड़ी योजना बनाई गई है.

10-Mar-2025 08:05 AM

By First Bihar

Bihar News : होली के रंग में भंग डालने वाले असमाजिक तत्व अब सावधान रहें, गलत मानसिकता रखने वालों पर अब मुजफ्फरपुर पुलिस बड़ी कार्यवाई करने जा रही। ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा जो गलत इरादे से होली में सक्रीय होते हैं और समाज में परेशानी का कारण बनते हैं.


होली में मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन वैसे असामाजिक तत्व जो किसी भी पर्व त्यौहार में रंग में भंग डालने की कोशिश करते हैं, साथ ही गलत मानसिकता रखते हैं, उनके खिलाफ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहायता से मिलजुल कर इस बार विशेष अभियान चलाएगी.


खासकर वैसे लोग जो विधि व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करते हों, उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी. इसी सिलसिले में जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस ने शांति समिति की बैठक आयोजित की.


इस बैठक में शांति समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ आम जन मानसों की भी भागीदारी रही. पुलिस ने साफ लहजे में कहा है कि रंग में भंग डालने वाले सामाजिक तत्वों को चिन्हित कर आम लोग भी पुलिस की सहायता करें, जिसके बाद पुलिस उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी.