खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
03-Sep-2025 01:00 PM
By First Bihar
Bihar news: बिहार के मुजफ्फरपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 10 हजार रुपये के कर्ज को लेकर एक सूदखोर ने सारी हदें पार कर दिया और ढाई महीने की मासूम बच्ची को ही बंधक बना लिया। घटना मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव की है, जहां आर्थिक तंगी से जूझ रही एक मां ने कर्ज चुकाने में असमर्थता जताई, तो सूदखोर ने उसकी बच्ची को ही गिरवी रख लिया।
जानकारी के अनुसार, महिला ने घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए 10 हजार रुपये का कर्ज लिया था। जब वह तय समय पर रकम नहीं लौटा पाई, तो सूदखोर ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि जब महिला ने कुछ मोहलत मांगी, तो सूदखोर ने बच्ची को लेकर उसे दबाव में लेने की कोशिश की और बच्ची को अपने पास रख लिया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ने फौरन हरकत में आते हुए महिला को गश्ती दल के साथ भेजा और बच्ची की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि महिला खुद भी परेशान होकर लोगों से उधार मांगने निकली थी ताकि बच्ची को छुड़ा सके, लेकिन कहीं से मदद नहीं मिली। हारकर रोती-बिलखती मां थाने पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
थाना प्रभारी ने बताया कि ढाई घंटे के भीतर ही पुलिस टीम ने बच्ची को सूदखोर के चंगुल से मुक्त कराया और मां की गोद में वापस सौंपा। बच्ची को वापस पाकर मां ने राहत की सांस ली और किसी भी प्रकार की एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि अब वह किसी भी हाल में वह कर्ज नहीं लेगी। फिलहाल पुलिस सूदखोर को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...