ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

BIHAR LAND : बिहार के जमीन मालिक ध्यान से पढ़ लें यह खबर, नहीं किया यह काम तो बढ़ जाएगी परेशानी; सर्वे को लेकर नया आदेश जारी

BIHAR LAND : विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर अगले माह से ग्राउंड सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा।

24-Feb-2025 07:00 AM

By First Bihar

BIHAR LAND : बिहार में जमीन सर्वे को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट  सामने आता रहता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सामने आया है। इसके बाद जमीन मालिक को तैयार हो जाना है। दरअसल, विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर अगले माह से ग्राउंड सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके तहत अमीन भौतिक रूप से निरीक्षण और सत्यापन करने का काम करेंगे। अब इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।


दरअसल अभी स्वघोषणा पत्र रैयतों से प्राप्त किया जा रहा है। इस माह के अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर आठ जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया है। ताकि स्वघोषणा पत्र जमा करने में तेजी आ सके। इसके बाद ग्राउंड सर्वे का काम शुरू कर दिया जाएगा।


बताया गया कि यह स्वघोषणा पत्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से जमा किया जा रहा है। अंचल स्तर पर कार्यरत विशेष सर्वेक्षण शिविरों में रैयत अपना स्वघोषणा, कागजात और वंशावली जमा कर सकते हैं।


इधर, जमीन का सर्वे करवाने के लिए किसी भी रैयत को शारीरिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है, बल्कि राज्य से बाहर रहने वाले सभी रैयत आसानी से ऑनलाइन माध्यम से सर्वे के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह, एक मामले में जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिल गई है।


मापी के समय किसी तरह के विवाद होने पर संबंधित जमीन मालिक अथवा उनके किसी प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य है। अथवा निर्णय लेने में दिक्कत होगी, लेकिन अगर भूमि पर किसी प्रकार का विवाद नहीं है तो अमीन मैप और नक्शा के अनुसार मापी का कार्य पूरा कर लेंगे। हालांकि, इसके लिए सभी रैयतों को अपनी-अपनी जमीन पर मेड़ को सही करने को कहा गया है। ताकि मापी के समय किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। इसकी सूचना विभाग की ओर से रैयतों को पहले से दे दी जाएगी।