ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / muzaffarpur-news / Bihar Education News: शिक्षा विभाग के इस DPO ने नहीं किया काम तो...

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के इस DPO ने नहीं किया काम तो पहले हुए सस्पेंड...फिर मिला यह दंड, जानें....

शिक्षा विभाग ने मुजफ्फरपुर के तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार मिश्र को दंडित किया है। जांच में 2.28 करोड़ रुपये की राशि खर्च नहीं करने और मुख्यालय छोड़ने के आरोप सही पाए गए।

29-Oct-2025 06:03 PM

By Viveka Nand

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने शिक्षा सेवा के एक अधिकारी को दंड दिया है. इस संबंध में निदेशक प्रशासन की तरफ से 24अक्टूबर को पत्र जारी किया गय़ा है. विभागीय कार्यवाही में संचालन पदाधिकारी ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ गठित आरोपों को सत्य पाया. संचालन पदाधिकारी की रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग के डीपीओ को दंड़ दिया है. 

मुजफ्फरपुर जिले के तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वर्तमान में उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा निदेशालय प्रफुल्ल कुमार मिश्र  के खिलाफ वित्तीय वर्ष 2023-24 में उपलब्ध कराई गई राशि को खर्च नहीं करने, उपलब्ध राशि में 2.28 करोड़ की राशि खर्च निकासी कर खर्च नहीं करने के आरोप हैं. साथ ही अनाधिकृत रूप से मुख्यालय छोड़ने के आरोप गठित किए गए। 

इन आरोपों को लेकर डीपीओ प्रफुल्ल कुमार मिश्र को 1 अप्रैल 2024 को निलंबित किया गया. इसके बाद 1 मई 2024 के प्रभाव से विभागीय कार्यवाही शुरू की गई। कई बार स्मारित करने के बाद भी डीपीओ प्रफुल्ल कुमार मिश्र ने अपना पक्ष नहीं रखा. संचालन पदाधिकारी ने विभागीय जांच में आरोपों को सत्य पाया. रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग के स्तर पर समीक्षा की गई. इसके बाद प्रफुल्ल कुमार मिश्र के खिलाफ संचयी प्रभाव के बिना एक वेतन वृद्धि पर रोक का दंड निर्धारित किया गया है.