दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
31-Mar-2025 01:59 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: यह लव, प्यार और धोखे का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से मिलने के लिए अक्सर किसी भी हद तक जाने को तैयार होते हैं, लेकिन कभी-कभी यही रिश्ते धोखे का कारण भी बन जाते हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी से दूसरी बार शादी करने का दबाव बना रही थी। जब प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया, तो महिला ने उसे फंसाने के लिए साजिश रच डाली।
दरअसल, महिला ने अपने 7 साल के छोटे बच्चें को अपनी मौसी के घर भेज दिया और फिर थाना में आवेदन देकर प्रेमी पर बच्चें का अपहरण करने का आरोप लगा दिया। वहीं, डीएसपी पश्चिमी ने इस मामले के बारे में बताया है कि बीते दिन मनियारी थाना को बच्चें के अपहरण की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को उनकी मां की मौसी के घर से बरामद किया है।
वहीं, पूछताछ के दौरान महिला ने अपने प्रेम प्रसंग के बारे में पुलिस को सारी जानकारी दी है। महिला ने बताया है कि करीब 4 साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, जिसे लेकर अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच मनियारी थाना प्रभारी देवब्रत कुमार और एसआई प्रीति कुमारी कर रहे है।
रिपोर्ट:- राजन कुमार, मुजफ्फरपुर