दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
28-Feb-2025 07:44 AM
By First Bihar
INDIAN RAILWAY: देश के अंदर इन दिनों यातायात के सबसे सुगम और सस्ते साधन में बड़े पैमाने पर धांधली देखने को मिल रहा है। इसके बाद इनलोगों पर एक्शन भी लिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां एक फर्जी टीटी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के प्लेटफॉर्म पर रेल यात्री से टिकट जांच के नाम अवैध वसूली कर रहे फर्जी टीटी को अरेस्ट किया गया है।
बताया जा रहा है कि, यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर स्टेशन का है। जहां रेल पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हो रही थी कि स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 और 7 पर एक फर्जी टीटी कई दिनों से रेल यात्रियों से टिकट जांच के नाम पर अवैध वसूली करता है। जिसके बाद रेल पुलिस कई दिनों से इस फर्जी टीटी के पीछे लगी हुई थी।
इसी बीच 26 फरवरी की देर रात आरपीएफ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक फर्जी टीटी जो भारतीय रेलवे का टैग लगा हुआ एक आईकार्ड पहन कर भोले भाले रेल यात्रियों से टिकट जांच के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। जिसके बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और उस फर्जी टीटी साहब को गिरफ्तार कर लिया।
इधर, इस मामले को लेकर रेल डीएसपी निधि कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 और 7 पर भोले भाले रेल यात्रियों से टिकट जांच के नाम पर अवैध वसूली करने के मामले में एक फर्जी टीटी को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के हाजी कॉलोनी के निवासी मोहम्मद रुस्तम के रूप में हुई है। वही गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर जेल भेजने की कवायद की जा रही है।