ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

Amrit Bharat Express: अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन फेल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Amrit Bharat Express: सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (गाड़ी संख्या 11016) अमृत भारत एक्सप्रेस सुबह तकनीकी खराबी के कारण गोरौल और भगवानपुर स्टेशनों के बीच रास्ते में ही रुक गई.

23-Jun-2025 07:07 AM

By First Bihar

Amrit Bharat Express: सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (गाड़ी संख्या 11016) अमृत भारत एक्सप्रेस सुबह तकनीकी खराबी के कारण गोरौल और भगवानपुर स्टेशनों के बीच रास्ते में ही रुक गई। इंजन में लगी मोटर को संचालित करने वाली बैट्री के पूरी तरह से डिस्चार्ज हो जाने के कारण यह दिक्कत आई। ट्रेन सुबह 9:12 बजे अचानक रुक गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए इंजन में आई तकनीकी गड़बड़ी की जांच की और सुबह 10:12 बजे ट्रेन को भगवानपुर स्टेशन की लूप लाइन तक लाया गया। हालांकि, इसके बाद भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। स्थिति की जानकारी मिलते ही रेलवे के कैरेज एवं वैगन विभाग की इंजीनियरों की टीम भगवानपुर पहुंची। करीब सवा दो घंटे की मेहनत के बाद इंजन की बैट्री को दुरुस्त किया गया।


इंजन को ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन) से बिजली मिल रही थी, लेकिन बैट्री चार्ज नहीं हो रही थी, जिससे मोटर बंद हो गई और ट्रेन का संचालन बाधित हुआ। यह तकनीकी खामी सिग्नल और नियंत्रण तंत्र से भी जुड़ी बताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है।


भगवानपुर से मरम्मत के बाद ट्रेन को हाजीपुर के लिए रवाना किया गया, लेकिन वहां भी करीब 32 मिनट तक रोकर इंजन की दोबारा जांच की गई। अंततः ट्रेन दोपहर 1:24 बजे हाजीपुर से आगे के लिए रवाना हो सकी। इस पूरी अवधि के दौरान सवा तीन घंटे से अधिक तक ट्रेन परिचालन बाधित रहा। लगभग एक घंटे तक अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। इस कारण अन्य गाड़ियों के समय पर भी असर पड़ा।


भीषण गर्मी और दोपहर के समय ट्रेन के रुक जाने से यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गई। कई यात्रियों ने रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं और भगवानपुर स्टेशन पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। स्थिति को संभालने के लिए स्टेशन मास्टर और आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों को समझाकर शांत किया।


रेलवे प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और संबंधित तकनीकी कारणों की विस्तार से समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों ने भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए एहतियाती कदम उठाने का आश्वासन दिया है।