Chaiti Chhath Pooja: चार दिवसीय चैती महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। आज खरना पूजा है इसे लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। खरना पूजा के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में 30 बंदी इस बार चैती छठ कर रहे हैं। जिसमें 19 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। कारा प्रशासन ने इसे लेकर जेल में तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। छठ व्रतियों के बीच वस्त्र और पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। महिला छठव्रतियों को नई साड़ी दिया गया। 


बता दें कि महापर्व चेती छठ 1 अप्रैल को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ। आज खरना पूजा के बाद छठव्रतियां 36 घंटे का निर्जना व्रत रखेंगी। 3 अप्रैल को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 4 अप्रैल को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त होगा। इस पर्व में स्वच्छता का विशेष महत्व है। भगवान सूर्य और छठी मईया को समर्पित यह व्रत चार दिनों तक चलता है। यह चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।