ब्रेकिंग न्यूज़

गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगाओं की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे

Home / bihar / Bihar News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, पुलिस की...

Bihar News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, पुलिस की मौजूदगी में चली लाठियां; वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई. पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

29-Jun-2025 08:32 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


वायरल हो रहे तीन मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक निर्माणाधीन मकान के सामने भारी भीड़ के बीच दोनों पक्ष मारपीट कर रहे हैं, जबकि पुलिसकर्मी बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ स्थानीय लोग प्रशासन पर सवाल उठाते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं कि प्रशासन जानबूझकर मामले को भड़कने दे रहा है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोगों की आवाजें वीडियो में सुनाई दे रही हैं जो मारपीट करनेवालों को दोषी बता रही हैं।


वीडियो को आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है, जिसके बाद मामला और भी गरमा गया है। पार्टी ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा, यह घटना भूमि विवाद के कारण हुई है। पुलिस मौके पर दोनों पक्षों को शांत कराने गई थी, लेकिन स्थिति बेकाबू हो गई। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के प्रयास किए। इस संबंध में दोनों पक्षों से आवेदन लिया गया है और जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालाकि, फस्ट बिहार झारखण्ड इस वीडियो की पूष्टी नहीं करता है। 


फिलहाल, क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि आगे किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।