मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव
27-Feb-2026 08:42 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR:मुजफ्फरपुर जिले की अहियापुर थाना पुलिस ने कपड़ा गोदाम का ताला काटकर हुई बड़ी चोरी के मामले को सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में चोरी किए गए कपड़ों के सभी 33 बंडल बरामद कर लिए हैं, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 12 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी जिले पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र से एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है।
शातिराना तरीके से घटना को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर स्थित 'आर.के. इंटरप्राइजेज' के गोदाम में 21 फरवरी 2026 को हुई थी। चोरों ने बेहद शातिर तरीके से योजना बनाई थी। देर रात दो पिकअप वैन के साथ आए अपराधियों ने सबसे पहले गोदाम का ताला काटा। इसके बाद वे अंदर घुसे और वहां रखे कपड़े के भारी-भरकम बंडलों को वैन में लादकर फरार हो गए।
विशेष टीम ने की छापेमारी
घटना के बाद पीड़ित दुकानदार के बयान पर अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टाउन टू, बिनीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मानवीय सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों (CCTV और मोबाइल लोकेशन) के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का माल पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक गोदाम में छिपाकर रखा गया है।
दुकानदार गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी
सूचना मिलते ही विशेष टीम ने हरसिद्धि में छापेमारी की और चोरी किए गए सभी 33 बंडल बरामद कर लिए। मौके से पुलिस ने कपड़ा दुकानदार मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपी चोरी के माल को ठिकाने लगाने और उसे खपाने की तैयारी में था।
एसपी ने आगे बताया कि हालांकि पुलिस ने माल बरामद कर लिया है और एक आरोपी को दबोच लिया है, लेकिन इस पूरी घटना का मुख्य मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की टीमें फरार मास्टरमाइंड और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। मुजफ्फरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।