मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव
27-Feb-2026 07:19 PM
By First Bihar
MUNGER: "प्यार, भरोसा और फिर एक ऐसी खौफनाक साजिश जिसने मुंगेर से लेकर पूर्णिया तक को हिला कर रख दिया है। 40 दिनों से लापता एक बेटी की तलाश जब खत्म हुई, तो सामने आया एक ऐसा सच जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। स्नेहा कुमारी, जो नर्स बनने का सपना देख रही थी, उसे उसके ही प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया और सबूत मिटाने के लिए शव को श्मशान घाट में जला दिया। पुलिस ने टेक्निकल एविडेंस के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है, लेकिन मां की पथराई आंखें आज भी इंसाफ की भीख मांग रही हैं।
घटना मुंगेर जिला के सफियासराय थाना क्षेत्र की हैं। जहां आदमपुर निवासी किरण देवी की 25 वर्षीय बेटी स्नेहा कुमारी बीते 17 जनवरी से लापता थी। घर से तो वो भागलपुर GNM की ट्रेनिंग के लिए निकली थी लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी। 18 जनवरी को आखिरी बार मां से बात हुईऔर उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। मां दर-दर भटकती रही। पुलिस के चक्कर काटती रही लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पुलिसिया तफ्तीश जब शुरू हुई तो शक की सुई पूर्णिया के बरहरा कोठी निवासी नीरज कुमार यादव पर जाकर टिकी।
पहले तो नीरज ने अनजान बनने का ढोंग किया लेकिन जब पुलिस ने CDR यानी कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाला तो जमीन खिसक गई। 17 जनवरी से गायब होने तक दोनों के बीच 198 बार बात हुई थी। यही नहीं, 17 से 20 जनवरी तक दोनों की मोबाइल लोकेशन भी एक ही जगह पाई गई। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने नीरज को हिरासत में लिया। जांच की परतें खुलीं तो पता चला कि स्नेहा की हत्या कर उसके शव को पूर्णिया के श्मशान घाट में जला दिया गया है।
श्मशान के डोम राजा ने भी मृतका की पहचान की है। लेकिन इस कहानी में एक और खौफनाक मोड़ है। स्नेहा की मां का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या सिर्फ धोखे के लिए नहीं बल्कि अंग तस्करी के लिए की गई। मेरी बेटी का किडनी निकाल लिया गया है उसकी गला दबाकर हत्या की गई और सबूत छुपाने के लिए उसे जला दिया गया। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि उस अपराधी नीरज को ऐसी सजा मिले कि किसी और की बेटी के साथ ऐसा न हो।वो लोग झूठ बोल रहे थे, नीरज मदद करने से भी मना कर रहा था।
पुलिस ने सब पता लगा लिया है अब उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।वही इस पुरे मामले पर मुंगेर SP सैयद इमरान मसूद ने बताया की लड़की नीरज से प्रेम करती थीं और लड़के का शादी दूसरी लड़की से होने बाला था लड़की पूर्णिया लड़के के पास जाती है, और शादी का दबाव बनती है इस लिए लड़के ने इसकी गला दबा कर हत्या कर दी पुलिस ने जब टीम गठित कर दुबारा पूर्णिया जाँच के लिए पहुंची तो किराये के मकान मे रह रहे पडोसी ने भी लड़की की तस्बीर को देख कर पहचाना। पडोसी ने कहा की स्नेहा यहाँ आई थीं। पुलिस टीम मुंगेर पहुँच कर नीरज को रिमांड पर लेकर पूछ-तास की तो उन्होंने भी अपनी जुर्म कबूल किया। मुंगेर एस पी ने बताया की स्पीड़ी ट्रायल कर जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम किया जाएगा।
मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट