ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / bihar / Bihar News: पोलो मैदान में धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण कुमार...

Bihar News: पोलो मैदान में धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण कुमार मंटू ने जनता को विकास और देशभक्ति का दिया संदेश

Bihar News: बिहार के मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला के प्रभारी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने भव्य झंडोतोलन किया। इस समारोह में जिला के तमाम अधिकारी, विधायक, जनप्रतिनिधि, समाज के गणमान्य लोग और हजारों की संख्

15-Aug-2025 01:03 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला के प्रभारी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने भव्य झंडोतोलन किया। इस समारोह में जिला के तमाम अधिकारी, विधायक, जनप्रतिनिधि, समाज के गणमान्य लोग और हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे, जिन्होंने देशभक्ति की भावना के साथ इस कार्यक्रम को और भी उल्लासपूर्ण बनाया। प्रभारी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने झंडोतोलन से पहले पोलो मैदान में आयोजित परेड का निरीक्षण किया और फिर गर्व के साथ तिरंगा फहराया।


अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी यादें हमें सदैव प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने मुंगेर जिले में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी, जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी आई है।


परेड समारोह में प्रदर्शन कर रहे पुलिस जवानों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वालों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, समाजसेवियों और अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया, जो जिले के विकास और सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।


पोलो मैदान में हजारों की भीड़ इस समारोह को देखने के लिए पहुंची थी, जिससे सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की और छपे-छपे पर पुलिस बल तैनात किए गए। झंडोतोलन समारोह के बाद जिला के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, और अन्य जनप्रतिनिधि पुलिस लाइन और विजय चौक पर भी तिरंगा फहराने पहुंचे, जिससे पूरे जिले में आजादी का उत्साह देखते ही बना।


इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने जनता को देशभक्ति की भावना बनाए रखने और विकास के नए आयाम स्थापित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे हर नागरिक को हर दिन निभाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आगामी वर्षों में मुंगेर जिले में और अधिक विकास कार्यों को लेकर आश्वासन भी दिया।